फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हेलमेट नहीं लगाने वालों को भेंट किए केले

Thu, 06 Mar 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बिना हेलमेट चलने वाले सिपाही को केले देते यातायात प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यातायात पुलिस व मानवता वेलफेयर सोसाइटी ने टाउनहॉल में कवि तिराहे पर लोगों को यातायात नियमाें का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस बीच हेलमेट नहीं लगाने वालों को केले बांटे। समझाया कि हादसा होने पर रिश्तेदार अस्पताल में केले लेकर ही पहुंचते हैं। हेलमेट लगाने वालों को गुलाब का फूल दिया गया। इस बीच बिना हेलमेट के बाइक लेकर निकला सिपाही अपना चेहरा छिपाते नजर आया। फोटो या वीडियो वायरल होने पर उसे कार्रवाई का डर सता रहा था। उसने अपनी नेम प्लेट भी छिपा ली। टीएसआई विनय पांडेय ने कहा कि हेलमेट लगाकर चलें और यातायात नियमों का पालन करें। मोबाइल फोन, अधिक रफ्तार व नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएं। कार्यक्रम में नीरा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, फारिया, आरिफ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें