फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं खुशियां: बुआ की शादी में सजावट के दौरान गिरा छज्जा, पांच साल के भतीजे की मौत

Mon, 22 Apr 2024 05:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

सार

शाहजहांपुर के गांव तिलहिया भौती में शादी समारोह के लिए सजावट के दौरान घर का छज्जा गिर गया, जिसके मलबे के नीचे दबकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। एक बच्ची घायल हो गई। 
विज्ञापन
कार्तिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव तिलहिया भौती में शादी की सजावट करने के दौरान छज्जा गिरने से अवनीश के पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक की मौत हो गई। तीन वर्षीय काव्या घायल हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन


अवनीश की बहन सिंकी सिंह की बरात रविवार की शाम को आना थी। बरात की आवभगत की तैयारियां चल रहीं थीं। अपराह्न करीब तीन बजे घर की सजावट के लिए मिस्त्री ने काम शुरू किया था। बिजली वाली झालर डालने के लिए मिस्त्री ने जैसे ही छत पर छज्जे पर पैर रखा। वह भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इस बीच छज्जे के नीचे खेल रहे अवनीश का पुत्र कार्तिक व भतीजी काव्या मलबे में दब गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। 

आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। दोनों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। काव्या को रेफर कर दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पहले हुई थी मां की मौत
कार्तिक की मां आरती की तीन माह पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। बेटे की जिम्मेदारी को अवनीश संभाल रहा था। अब बेटे की मौत होने से परिवार में मातम छाया है। 

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। सजावट के साथ अन्य मांगलिक रस्में भी निभाई जा रही थी। बरातियों की स्वागत की तैयारी का इंतजाम किया था। हादसे में कार्तिक की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शाम को बरात सामान्य तरीके से आई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें