फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाडीगांव और नवादा क्रिकेट क्लब ने जीते मुकाबले

Tue, 11 Jun 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रौसर कोठी की टीम से बल्लेबाजी करते धीरज श्रीवास्तव। संवाद
विज्ञापन
रोजा। भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में आयोजित चौढ़ेरा क्रिकेट प्रीमियर लीग के तहत सोमवार को पहला मैच बाडीगांव क्लब और बेहटी क्लब की टीम के बीच हुआ। इसमें बाडीगांव टीम विजेता रही। वहीं दूसरा मैच नवादा किक्रेट क्लब और रौसर कोठी क्लब के बीच हुआ, जिसमें नवादा क्रिकेट क्लब टीम विजेता रही।
विज्ञापन

पहला मैच बाडीगांव क्रिकेट क्लब और बेहटी क्रिकेट क्लब की टीमों के बीच हुआ। बेहटी क्लब की टीम ने टाॅस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बाडीगांव क्लब की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में छह विकेट खोकर 101 रन बनाए। इसके जवाब में बेहटी क्लब की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 72 रन पर ऑलआउट हो गई। विजेता बाडीगांव क्लब के सौरभ ने टीम के लिए 17 रन जोड़ने के साथ चार विकेट भी झटके। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
नवादा क्रिकेट क्लब व रौसर कोठी क्रिकेट क्लब के बीच दूसरा मैच शाम चार बजे शुरू हुआ। नवादा क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया l रौसर कोठी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 103 रन बनाए l इस टीम के खिलाड़ी धीरज ने 50 रन बनाए l जवाब में नवादा क्रिकेट क्लब ने छह ओवर में ही 104 रनों के लक्ष्य को दस विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया l नवादा क्रिकेट क्लब की तरफ से पुनीत ने 18 गेंदों पर शानदार 66 रन की पारी खेली l इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया l टूर्नामेंट में रजीउल्ला खां व राजीव वर्मा ने शानदार अंपायरिंग की l संजीव वर्मा ने स्कोरिंग का जिम्मा उठाया l क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक राहुल वर्मा, राजीव वर्मा, राजू, मुनेश्वर दयाल, अनमोल वर्मा, मनोज, संजीव वर्मा, संजय कुमार, अतुल, वीरू, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें