फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश के बाद सड़कों का बुरा हाल, वाहन फंसे, धक्का देकर निकाला

Mon, 05 Feb 2024 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन की खोदाई के बाद छोड़ी गई मिट्टी ने रविवार को बारिश के बाद सड़कों का बुरा हाल कर दिया। दिनभर वाहनों के पहिये कीचड़ में फंसते रहे तो कई वाहन सवार फिसलकर चोटिल हो गए। इस कारण राहगीर और व्यापारी परेशान हो गए।
विज्ञापन

पंखी होटल से लाल इमली चौराहा मार्ग पर इन दिनों सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है, जिसके लिए सड़क खोदी गई थी। उसके बाद मिट्टी से गड्ढों को भर दिया गया। रविवार सुबह से हुई बारिश में मिट्टी गीली होकर कीचड़ में तब्दील हो गई। इससे नमकीन वाली दुकान के आगे गैस सिलिंडर लदा वाहन कीचड़ में फंस गया, जिसे निकालने के लिए वाहन चालक को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। घंटाघर से मशीनरी मार्केट रोड पर कीचड़ में ई-रिक्शा समेत कई वाहन फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए धक्का लगाना पड़ा। बहादुरगंज, अंटा चौराहा मार्ग, मल्हार रोड, टाउनहाल ओवरब्रिज रोड पर भी यही स्थिति देखने को मिली।

व्यापारियों ने लगाया ठेकेदारों पर खानापूर्ति का आरोप

शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर हुई। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि सीवर लाइन डालने के बाद ठेकेदार खाना पूर्ति कर रहे हैं और अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। बारिश के बाद लोगों को आवागमन में काफी मुश्किल हो रही है। महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ ने बताया कि मंगलवार को जल निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो अधिकारियों का घेराव भी करेंगे। बैठक में जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष उवैस हसन खान, ज़ुबैर खान, बंटी कालरा, शिबू सिद्दीकी, अशोक गुप्ता, लकी खान, कंचन गुप्ता, मदुरेश गुप्ता, यासिन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



5.2 मिमी हुई बारिश, लाही को छोड़कर सभी फसलों को फायदा

शाहजहांपुर। दो दिन धूप निकलने के बाद रविवार सुबह छह बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुक कर होती रही। मौसम विभाग ने शाम तक 5.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की है। लाह को छोड़कर सभी फसलों को बारिश का फायदा हुआ है। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह के अनुसार तापमान न्यूनतम 8.8 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें