श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में अभ्यासियों का अभिवादन करते दाजी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष कमलेश डी पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य में बाबूजी महाराज की जयंती समारोह का शुभारंभ सोमवार को आध्यात्मिक उल्लास के साथ होगा। कार्यक्रम के लिए देर शाम दाजी आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचने पर बाबूजी महाराज के सुपुत्र सर्वेश चंद्रा, मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, एके गर्ग, उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल, आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, माधोगोपाल अग्रवाल, राजगोपाल अग्रवाल समेत सैकड़ों अभ्यासियों और बच्चों ने फूल भेंटकर ने उनका भव्य स्वागत किया। इधर, जयंती समारोह के लिए देश-विदेश से अभ्यासियों के आने का सिलसिला शनिवार रात से ही शुरू हो गया। रेलवे और बस स्टेशन से मिशन के स्वयंसेवकों ने अभ्यासियों को बस से आश्रम पहुंचाया। संवाद