बरेली में दीक्षांत समारोह में टॉपर दिव्यांशी सिंह को गोल्ड मेडल प्रदान करतीं राज्यपाल आनंदी बेन
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में एमए साइक्लोजी में यूनिवर्सिटी टॉप करने वाली शाहजहांपुर की छात्रा दिव्यांशी सिंह को बरेली में हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोल्ड मेडल व उपाधि देकर सम्मानित किया। दिव्यांशी सिंह ने 75.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा एमबीए मार्केटिंग में यूनिवर्सिटी टॉप करने वाली छात्रा बुशरा को भी गोल्ड मेडल व उपाधि देकर सम्मानित किया गया। वह महानगर के मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा के रहने वाले मोहम्मद याकूब कुरैशी व कुलसुम की बेटी हैं। संवाद