फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी कल, दोपहर 12 बजे तक सड़क से निकलने से करें परहेज

सार

बारावफात के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी रविवार को निकाला जाएगा।वहीं जुलूस अवधि में निगोही रोड पर आने वाले यातायात को गदियाना के पास रोककर निगोही-पुवायां मार्ग से गुजारेंगे।इस रूट पर आने वाले वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। बारावफात के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी रविवार को निकाला जाएगा। जुलूस में हजारों की संख्या में उमड़ने वाली भीड़ को देखते सड़क पर निकलने से परहेज करें, वर्ना जाम में फंस सकते हैं। इधर, पुलिस ने रूट डायवर्ट करने का प्लान तैयार कर लिया है। शुक्रवार को एसपी एस.आनंद ने रूट का जायजा लेकर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते दो साल के बाद बारह-रवी-उल-अव्वल के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी को पूरी शान के साथ निकाला जाएगा। बड़ी संख्या में लोगों के जुलूस में शामिल होने के चलते यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस ने आयोजकों से भी सहयोग मांगा है। पुलिस ने अपने स्तर से भी ट्रैफिक प्लान को तैयार कर लिया। सुबह छह बजे रेलवे स्टेशन वाली मस्जिद से शुरू होने वाला जुलूस करीब 12 बजे घंटाघर में कटहल वाली मस्जिद के पास सामूहिक दुआ के बाद समाप्त होता है।
ऐसे रहेगा रूट डायवर्ट
जुलूस के शुरू होने से पहले ही रेलवे स्टेशन के पहले गेट की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा। जुलूस के निगोही रोड की तरफ मुड़ने के बाद स्टेशन रोड पर जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं जुलूस अवधि में निगोही रोड पर आने वाले यातायात को गदियाना के पास रोककर निगोही-पुवायां मार्ग से गुजारेंगे। निगोही रोड से होकर पुवायां रोड पर आने के दौरान पुवायां रोड पर वाहनों को जुलूस पास होने तक रोक दिया जाएगा। इसके बीच रोडवेज बस अड्डे वाले रोड पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर जुलूस निकाला जाएगा। लाल इमली चौराहा के पास जुलूस पहुंचने पर यह सड़क बंद कर दी जाएगी। इस रूट पर आने वाले वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। उन्हें घंटाघर, लकड़ी मंडी, अंटा वाले रोड से निकाला जाएगा। जुलूस के समापन पर यह रास्ता खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

ड्रोन से रखी जाएगी जुलूस पर नजर
शुक्रवार को एसपी एस.आनंद, सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने जुलूस के रूट का जायजा लिया। उन्होंने जुलूस शुरू होने वाले प्वाइंट से अन्य जगहों को देखा। जुलूस के रूट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए। सीओ सिटी ने बताया कि जुलूस पर ड्रोन के जरिये नजर रखी जाएगी।
वाल्मीकि शोभायात्रा भी कल, सुरक्षा के रहेंगे व्यापक इंतजाम
भगवान वाल्मीकि प्रकाशोत्सव पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आकर्षक झांकियों के साथ जुलूस वजीरगंज पक्का पुल से शुरू होगी। जुलूस को लेकर एसपी एस. आनंद ने जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्ट करने के लिए कहा है।
बारावफात का जुलूस और वाल्मीकि शोभायात्रा शांतिपूर्वक निकालने की अपील
तिलहर। वाल्मीकि जयंती और ईद मिलादुन्नबी पर शुक्रवार शाम थाने पर शांति सुरक्षा बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि सभी लोग अपने त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं। शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह उर्फ सद्दन मियां ने कहा कि जुलूस सुबह आठ से 12 बजे तक होगा। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से जुलूस में डीजे न बजाने और एंबुलेंस को रास्ता दिए जाने की अपील की। वाल्मीकि सेवा समिति के अध्यक्ष संजय वाल्मीकि और कुमार गौरव ने कहा कि जयंती पर शोभायात्रा दोपहर एक बजे से निकाली जाएगी। भाजपा नेता संजय गुप्ता, सज्जादानशीन इकबाल हुसैन फूल मियां, चांद अंसारी, डॉ. नौशाद, हाफिज इमरान, सलीम वारसी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें