फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वस्थ खानपान और सफाई अपनाकर बीमारियों से बचें

Thu, 29 Aug 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएमओ डॉ.आसिफ। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वच्छता और जागरूकता से तमाम रोगों से बचा जा सकता है। अगर घर में और आसपास साफ पानी न एकत्र होने दिया जाए तो मच्छरजनित रोगों से खुद को और परिजनों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

शहर के नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बीमारियों से बचाव के सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में करीब 65 छात्राएं मौजूद रहीं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता दा 100 मिलियन स्माइल में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ. आसिफ ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में संचारी रोग फैलते हैं। वायरल, टाइफाइड और पीलिया जैसे रोग होने का खतरा बना रहता है।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपने घर के फ्रिज की क्रेट को चेक करें। कई बार यहां पर मच्छरों का लार्वा पनपता है। इसके चलते डेंगू और मलेरिया फैलने की संभावना रहती है। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। काफी देर का रखा भोजन न करें। इस मौसम में खराब खानपान बीमारियों की बड़ी वजह बनता है। उन्होंने स्वच्छता का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

कहा कि बीमारियों को दूर रखने में सफाई की अहम भूमिका है। शरीर के साथ ही घर को भी स्वच्छ रखें। बगैर नाश्ता किए स्कूल न आएं। इससे शरीर में कमजोरी और खून की कमी होती है। उन्होंने कहा कि सही इलाज के अभाव में बुखार खतरनाक हो सकता है। परिजनों को समझाएं कि इलाज केवल डॉक्टर से कराएं। झोलाछाप के पास जाने से मर्ज बिगड़ सकता है।
जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। मच्छरों को पनपने नहीं दें। मच्छरदानी का प्रयोग भी करें। संचालन प्रधानाचार्य शाइस्ता नसीम ने किया।
विज्ञापन

-
छात्राओं ने पूछे सवाल
प्रश्न : रोगों से बचाव के लिए क्या सावधानी बरतें?
उत्तर : अपने आसपास जलभराव नहीं होने दें। मच्छर पानी में पनपने से लार्वा छोड़ देते हैं। यही नुकसानदायक साबित होते हैं।
प्रश्न : मलेरिया का रोग कितने दिन में ठीक होता है?
उत्तर : वर्तमान में मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति एक सप्ताह से कम समय में स्वस्थ हो रहा है।
प्रश्न : टीबी का रोग कैसे फैलता है?
उत्तर: एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के जरिये टीबी का रोग फैलता है। रोगी को मास्क अवश्य लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें