कचहरी ओवर ब्रिज पर हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
शाहजहांपुर। कचहरी ओवरब्रिज पर सोमवार को दोपहर में दो ऑटो आमने-सामने टकरा गए। इससे दोनों ऑटो क्षतिग्रस्त हो गए। उनमें सवार कई लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें ही आई थीं। इसके बाद सभी दूसरे वाहन से चले गए। एक ऑटो चालक को अधिक चोट आई थी। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, दूसरी ओर पुवायां रोड पर एक कार सवार बाइक को बचाने में ई-रिक्शा से टकरा गया। कार पलटने से बच गई। साथ ही ई-रिक्शा पीछे से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक बाल-बाल बच गया। संवाद