निगोही। बिलसंडा मार्ग पर सोमवार की शाम ईसापुर गांव की ओर जा रहा ऑटो एक फैक्टरी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार ईसापुर निवासी रुकुम सिंह (50) और पिंकी, बहादुरिया गांव के मुकेश और मिलकिया के नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रुकुम सिंह का एक पैर कटकर अलग हो गया। उनके बेटे रामकुमार ने बताया कि शहर के निजी अस्पताल में पिता ने दम तोड़ दिया है। संवाद