फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बंटेगा अगस्त का चावल, तीन माह की चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह अगस्त में वितरित होने वाले चावल का वितरण बृहस्पतिवार से शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय के अनुसार 31 अक्टूबर तक सभी श्रेणियों (अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी) के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। इसी तरह जुलाई, अगस्त और सितंबर की तीन किलो चीनी का वितरण केवल अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रुपये प्रति किलो दर से दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएसओ उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि एक कार्ड पर केवल तीन किलो चीनी दी जाएगी, जबकि चावल का वितरण यूनिट वार होगा। उन्होंने बताया कि चावल वितरण की सुविधा पोर्टेबिलिटी से भी उपलब्ध रहेगी अर्थात कार्डधारक किसी भी उचित दर दुकान से चावल प्राप्त कर सकेंगे। जिन कार्डधारकों का अंगूठा निशान ई-पॉस मशीन पर नहीं लग रहा है, उन्हें उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजकर उसका सत्यापन करने के बाद 31 अक्तूबर को चावल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें