फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महर्षि वाल्मीकि मंदिर की भूमि पर कब्जे की कोशिश, झाड़ू, डंडे लेकर थाने पहुंचे लोग

विज्ञापन
खुटार में चबूतरे के पास लाठी, डंडे लेकर खड़ी वाल्मीकि समाज की महिलाएं। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
खुटार। खुटार-गोला रोड पर महर्षि वाल्मीकि मंदिर की भूमि और तालाब पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने मिट्टी डालने आए लोगों काे रोक दिया। आरोप है कि अवैध कब्जा करने वालों ने गाली-गलौज करते हुए वहां लगे झंडे उखाड़कर फेंक दिए, इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

तिकुनिया चौराहे से गोला रोड किनारे वाल्मीकि बस्ती है। बस्ती के पास ही एक चबूतरा बना है। बस्ती के लोग इसे वाल्मीकि मंदिर की भूमि बताकर पूजा अर्चना करते हैं और महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर यहां से शोभायात्रा भी निकालते हैं। रविवार को कुछ लोग डंपर में मिट्टी भरकर पहुंचे और चबूतरे के पास मिट्टी डालने का प्रयास किया।
बस्ती के लोगों का आरोप है कि इस दौरान चबूतरे पर लगे झंडे उखाड़कर फेंक दिए गए और जेसीबी से चबूतरे को तोड़ने की धमकी दी गई। बस्ती के लोगों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। इससे लोग उत्तेजित हो उठे और लाठी, डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

लोगों ने मिट्टी डालने से रोक दिया और सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मिट्टी डालने पर रोक लगा दी और मामले को शांत कराया।
इसके बाद वाल्मीकि समाज के मुकेश, दीपू, राजीव, राम प्रकाश, धर्मेंद्र, सुमित, सर्वेश कुमार, राजू, सुनीता, ज्योति सहित कई महिलाएं और पुरुष झाड़ू, डंडे आदि लेकर थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस को बताया गया कि कुछ सालों से मंदिर की भूमि और इसके पास में स्थित तालाब की भूमि पर कुछ लोग अवैध तरीके से कब्जा करना चाहते हैं।
कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया है कि तहरीर मिली है। मौके पर पुलिस को भेजा गया था और काम को बंद कर दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

खुटार में चबूतरे के पास लाठी, डंडे लेकर खड़ी वाल्मीकि समाज की महिलाएं। वीडियो ग्रैब

खुटार में चबूतरे के पास लाठी, डंडे लेकर खड़ी वाल्मीकि समाज की महिलाएं। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें