फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सहायक अध्यापिका ने दूसरे विद्यालय के शिक्षकों पर धमकाने का लगाया आरोप

Thu, 02 May 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर के प्राथमिक विद्यालय रामपुर नवदिया की सहायक अध्यापिका मीनाक्षी ने दूसरे विद्यालय के शिक्षकों पर धमकाने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की तिलहर इकाई के मंत्री पंकज कुमार गौतम को पत्र लिखकर उन्होंने अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन

मीनाक्षी ने बताया कि एक मई को खंड शिक्षा अधिकारी तिलहर के साथ दो अन्य विद्यालयों के अध्यापक उनके विद्यालय में आए। ये विद्यालय का निरीक्षण करने लगे और अभिलेख मांगे, जब शिक्षिका ने परिचय मांगा तो वे लोग धमकाने लगे। इसका विरोध करने पर कार्रवाई की धमकी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी तिलहर के साथ गाड़ी में बैठकर चले गए।
उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार शिक्षक किसी भी स्थिति में शिक्षण कार्य के समय अपना विद्यालय नहीं छोड़ सकते। इसकी शिकायत बीएसए कार्यालय में भी की गई है। बीएसए रणवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें