भावलखेड़ा। गांव रौसर कोठी में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तहरीर दी गई है। गांव निवासी सोनाली ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब 10:30 बजे कुछ लोग अचानक घर पहुंच गए और दरवाजे तोड़कर अंदर घुस आए। आरोपियों ने घर में मौजूद लोगों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर पीड़िता का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें नाली में धकेल दिया गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद