जलालाबाद। मोहल्ला खेड़ा निवासी अनीता राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली से लौटा उसका चचेरा देवर रजनीश राठौर उसके घर आकर रहने लगा। इस बात से नाराज रजनीश की मां रामबेटी 21 मई की शाम उनके घर आईं और गालियां देने लगीं। पति विकास ने विरोध किया तो रजनीश अपनी मां की तरफ होकर गालियां देते हुए हमलावर हो गया। आरोप है कि रामबेटी ने उनके पति विकास के दाहिने हाथ का अंगूठा दांतों से चबा डाला। बचाने पर मां-बेटे ने उन्हें भी पीटा। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद