महिला अस्पताल को प्राचार्य ने दी चेतावनी
शहरी आशा वर्कर संघ की कार्यवाहक अध्यक्ष सुमन देवी के ज्ञापन को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने गंभीरता से लिया। उन्होंने महिला एवं प्रसूति रोग विभाग के चिकित्सक, स्टाफ नर्स, गार्ड को चेतावनी जारी की है। चेताया कि किसी भी हाल में आशा वर्कर या तीमारदारों से दुर्व्यवहार नहीं किया जाए।आशाओं के बैठने के लिए लेबर रूम के बाहर इंतजाम करने, सामान्य मरीजों की अपेक्षा आशा वर्कर को वरीयता देने आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर अपनी ड्रेस व परिचय पत्र के साथ आए।