सफाई कर्मी से ले रहे नलकूप आपरेटर का काम
एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने सोमवार को पालिका कार्यालय तथा जलकल संस्थान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जलकल संस्थान में कई खामियां मिलीं, जिस पर ईओ एनके गुप्ता तथा संबंधित बाबू को कड़ी फटकार लगाई। हालांकि पालिका कार्यालय में लगभग सब कुछ ठीक मिला। जलकल संस्थान में हाजिरी रजिस्टर का निरीक्षण करने के साथ ही वहां तैनात स्टाफ के बारे में जानकारी की। वहां सफाई कर्मी अनवार से सफाई कार्य न कराकर उससे नलकूप आपरेटर का काम लिए जा रहा है। इस पर एसडीएम ने ईओ व जलकल लिपिक गिरीश गुप्ता को खूब खरी खोटी सुनाईं। एसडीएम ने कर्मचारियों का वर्क डिस्ट्रीब्यूशन सही न पाए जाने पर भी नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने नगर में सफाई व्यवस्था पर और ध्यान देने को कहा।