फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छावनी परिषद की बैठक में सौंदर्यीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

Wed, 11 Oct 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
छावनी परिषद की बैठक में ब्रिगेडियर गौरव सानन को ग्रीटिंग देते बच्चे। संस्थान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छावनी परिषद कार्यालय में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें छावनी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्याें जैसे पोस्ट ऑफिस जंक्शन, सुभाष रोड जंक्शन एवं आईआई ट्रेगुलर पार्क के सुंदरीकरण के कार्यों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

साथ ही नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के पास स्थित आउटडोर जिम में नए ओपन जिम के नए इक्यूपमेंटस व नालंदा स्कूल आफ एक्सीलेंस में झूले लगवाने कीे भी स्वीकृति प्रदान की गई हैं। परिषद ने निर्णय लिया है कि नालंदा स्कूल आफ एक्सीलेंस के बेहतर संचालन के लिए परिषद की प्रत्येक बैठक में प्रगति की समीक्षा की जाएगी। मनोनीत सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित द्वारा परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर गौरव सानन को छावनी क्षेत्र के सुभाष मार्ग, महाराणा प्रताप मार्ग व मऊ कैंट के जर्जर हो चुके मार्गों एवं नालियों की मरम्मत करवाने के लिए सुझाव दिया गया। जिस पर अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि निदेशालय की स्वीकृति उपरांत उपरोक्त कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। बैठक के अंत में अध्यक्ष को अच्छे कार्यकाल के लिए प्रशंसा प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्य अधिशासी अधिकारी जिज्ञास राज, सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित एवं छावनी परिषद के कर्मचारियों द्वारा अध्यक्ष को शॉल उढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। नालंदा स्कूल आफ एक्सीलेंस के बच्चों द्वारा स्वयं के बनाए गये ग्रीटिंग कार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें