फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र 30 तक जारी कराने की मांग

Sun, 26 Apr 2015 11:02 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने बीएसए से प्रशिक्षु शिक्षामित्रों को 30 अप्रैल तक नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित ने बीएसए को पत्र देकर बताया कि दूरस्थ शिक्षा विधि के द्वितीय बैच के 2145 शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग 22 अप्रैल को पूरी हो चुकी है, इसलिए इन शिक्षामित्रों को शासनादेश के अनुपालन में 30 अप्रैल तक नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं। उन्होंने नियुक्ति में अपनाई जाने वाली रोस्टर प्रक्रिया में शिथिलता न बरतने का आग्रह भी किया है। शिष्ट मंडल में महामंत्री रामपूत पाल, धर्मेंद्र सिंह, सुबोध वर्मा, मिथिलेश यादव, सिकंदर खां, रुचि रानी सिंह, ऊषा मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें