फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sun, 11 Jun 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इग्नू के बहुआयामी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। जो विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए महाविद्यालयों में प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं वे इसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रभात शुक्ल ने बताया कि इग्नू रजिस्ट्रेशन 2023 के तहत जुलाई चक्र के लिए नवीन और पुन:पंजीकरण आठ मई से समर्थ पोर्टल व ऑनलाइन शुरू हो गए हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 है। जो विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इग्नू पंजीकरण 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट द्बद्दठ्ठशह्व.ड्डष्.द्बठ्ठ पर आवोदन कर सकते हैं।
जुलाई सत्र के लिए इग्नू 2023 पंजीकरण प्रमाणपत्र, ओडीएल, ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों के लिए खोला गया है। विद्यार्थियों को इग्नू प्रवेश 2023 के लिए आवेदन करने से पहले संपूर्ण कार्यक्रम संरचना और पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए। सभी पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित है। इसका विवरण ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा। 1500 रुपये से 55000 रुपये तक फीस रखी गई है। बताया कि अनुसूचित जाति कि विद्यार्थियों के लिए फीस में छूट का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

-
केंद्र पर ये पाठ्यक्रम हैं संचालित
एसएस कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र पर 26 पाठ्यक्रम संचालित हैं। इनमें स्नातक उपाधि की पात्रता रखने वाले अंग्रेजी, हिंदी, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, ग्राम विकास से स्नातकोत्तर कर सकते हैं। वाणिज्य तथा ग्राम विकास में स्नातकोत्तर और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संचालन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया जा सकता है।
इंटरमीडिएट की पात्रता होने पर पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा, एचआईवी ओर परिवार शिक्षा में डिप्लोमा, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा में डिप्लोमा, मार्गदर्शन में प्रमाणपत्र, मानवाधिकार में प्रमाण पत्र, एचआईवी ओर परिवार शिक्षा में प्रमाण पत्र, पर्यावरण अध्ययन में प्रमाण पत्र, पोषण और शिशु देखभाल में प्रमाण पत्र, मूल्य शिक्षा में प्रमाण पत्र, कला स्नातक, वाणिज्य स्नातक, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, लोक प्रशासन, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान से किया जा सकता है।
हाईस्कूल की पात्रता होने पर भोजन और पोषण में प्रमाण पत्र पाने के लिए प्रवेश ले सकते हैं। इनके अलावा 50 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक अथवा स्नातकोत्तर, प्रारंभिक शिक्षा में प्रशिक्षित सेवाकालीन शिक्षक, एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम फेस-टू-फेस माध्यम से किया हो ऐसे लोग बीएड भी इग्नू से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें