शाहजहांपुर। मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र और ग्रामोद्योग बोर्ड पिपरोला में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से 15 दिवसीय आवासीय शिल्पकारी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रामोद्योग अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि प्रशिक्षुओं को दैनिक उपयोग की साधारण और सजावटी वस्तुएं बनाने के साथ खिलौने और मूर्तियां बनाना भी सिखाया जाएगा। मिट्टी के उत्पादों पर कटिंग, पच्चीकारी, चित्रकारी, नक्कासी आदि विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा नई इकाई शुरू करने के लिए बैंकों से कर्ज लेने से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इच्छुक लोग दो जुलाई तक upmatikalaboard.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के लिए फोटो, आधार कार्ड, योग्यता प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक और जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति लगाना होगा। चयन समिति आवेदकों का चयन करेगी। संवाद