फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेराफेरी कर अपात्रों को दे दिए इंदिरा आवास

Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास योजनाओं में गड़बड़ी करके अपात्रों को लाभान्वित करने का एक और मामला सामने आया है। लोहिया आवासों के लिए पात्रता चयन में धांधली प्रशासनिक जांच में उजागर होने के बाद बंडा ब्लॉक के धर्मापुर और जलालाबाद ब्लॉक के सिकंदरपुर अफगानान के ग्रामीणों ने लाभार्थियों के नामों में हेराफेरी कर अपात्रों को इंदिरा आवास स्वीकृत किए जाने की प्रशासन से शिकायत की है। धर्मापुर के रहने वाले सोनपाल, राजाराम, राधेश्याम, रफी अहमद आदि ने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बताया कि उन्हें आवंटित की गईं बीपीएल आईडी उनके जैसे समान नामों वाले अन्य लोगों को आवास दिलाने के लिए पात्रता सूची में दर्ज कर ली गई हैं। ये आईडी लाभार्थियों के पति और पिता के नाम के साथ इस्तेमाल की गई हैं। जांच होने पर इस गड़बड़ी का खुलासा हो जाएगा। उधर, सिकंदरपुर अफगानान के लक्ष्मण दास, रामेश्वर वर्मा आदि ने डीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि गांव में वित्त वर्ष 2014-15 और 15-16 में इंदिरा आवासों, अल्पसंख्यकों और अनुसूचितों के आवास आवंटन में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। ज्ञापन में आवासों से लाभान्वित किए गए अपात्रों के नामों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इस बारे में कई बार तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देने पर भी अफसरों ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें