मेरठ में खुटार के गांव इटौआ के अनुराग पटेल को गोल्ड मेडल प्रदान करती राज्यपाल। स्रोत स्वयं
खुटार। गांव इटौआ निवासी अनुराग पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्व विद्यालय मेरठ से बैचलर ऑफ वेटेरेनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री की उपाधि प्राप्त की है। इसमें ओवरऑल प्रथम श्रेणी प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित 18वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें चांसलर गोल्ड मेडल और वाइस चांसलर गोल्ड मेडल प्रदान किया। अनुराग पटेल कृषक परिवार से हैं। इनके बाबा धनीराम वर्मा और दादी शकुंतला देवी इटौआ ग्राम पंचायत से पूर्व प्रधान रही हैं। अनुराग पटेल के पिता सतीश वर्मा रोजगार सेवक और मां सविता वर्मा गृहिणी हैं। संवाद