फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 3000 मीटर दौड़ में अनुराग व प्रतिज्ञा ने सबको पछाड़ा

Thu, 10 Oct 2024 03:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में आयोजित 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (बालक/बालिका) में बुधवार को दूसरे दिन भी कई स्पर्धाएं हुईं। इनमें जिले के अलग-अलग स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने शामिल होकर दमखम दिखाया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग के बालक-बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में अनुराग व प्रतिज्ञा ने सबको पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ सचिन और वंदना ने जीती। 400 मीटर दौड़ में अनुराग व राधिका, 200 मीटर दौड़ में रजत तथा राधिका ने मैदान मारा। 100 मीटर दौड़ में आयुष प्रथम रहे। त्रिकूद में माेहित सिंह एवं विधि शुक्ला ने जीत हासिल की। बालक वर्ग के गोला फेंक में अभिनव प्रताप, लंबीकूद में रवि प्रताप सिंह, हैमर थ्रो में रजत विजेता रहे। बालिका वर्ग की भाला फेंक में वृंदा शर्मा प्रथम रहे। चार सौ मीटर में राजकीय इंटर कॉलेज टीम विजेता रही।
सब जूनियर वर्ग के बालक-बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में नितिन कुमार व प्रांजलि, 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद हसन और प्रांजलि, 200 मीटर दौड़ में सहस्त्रांशु तथा रंजना अव्वल नंबर पर रहे। बालिका वर्ग की ऊंची कूद में हिमांशी देवी ने पहला स्थान पाया। बालक वर्ग की लंबीकूद में शिवेंद्र, गोला फेंक में आयुष, चक्का फेंक में आयुष प्रथम रहे। 400 मीटर रिले रेस में पुवायां इंटर कॉलेज विजेता रहा। सीनियर वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में 5000 मीटर दौड़ आयुष दीक्षित तथा गुनगुन ने जीत ली। 400 मीटर दौड़ में कश्मीर और दुर्गा, 200 मीटर दौड़ में नेहा एवं अमित सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

त्रिकूद में इसविंदर व आलिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नियामतपुर तथा आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में अमित सिंह, गोला फेंक में मोहम्मद अलीउद्दीन, चक्का फेंक में रुवेश यादव प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के भाला फेंक में अनुष्का ने पहला स्थान पाया।
प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में डीआईओएस हरिवंश कुमार, संयोजक डॉ. अमीर सिंह, आयोजक अनिल कुमार, जगदीश प्रसाद मौर्य, संजय मौर्य, संजय कपूर, मोहम्मद अयूब, मिहिर फिलिप्स, अनिल कुमार मालवीय आदि का सहयोग रहा।
-
व्यवस्था रहीं अधूरी
-खेल मैदान में अधूरी व्यवस्थाओं में प्रतियोगिताएं कराईं गईं। मैदान में टेंट पर्याप्त न होने से अलग-अलग विद्यालयों से आए खिलाड़ी पेड़ की छांव का सहारा लेते नजर आए। उबड़-खाबड़ मैदान पर खिलाड़ी ऊंची कूद लगाते रहे। टोके जाने पर आयोजकों ने समतलीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें