आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम और ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम में दैनिक रिपोर्ट बाढ़ कंट्रोल एवं उपस्थिति रजिस्टरों को देखा। इस दाैरान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय में अनुपस्थित मिले। उनका जवाब तलब किया है।
डीएम ने एडीएम एफआर डॉ. सुरेश कुमार और एडीएम न्यायिक राशिद अली को अपने-अपने समय पर कंट्रोल रूम में बैठकर प्राप्त सूचनाओं पर कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में कंप्यूटर आदि के रखरखाव ठीक न होने नाराजगी व्यक्त की। खराब कंप्यूटरों को सही कराने के निर्देश दिए।
आपदा कंट्रोल रूम एवं ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय के सामने गंदगी देखकर डीएम ने नाजिर व सहायक नाजिर से जवाब तलब किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दानिश खान के अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। बताया कि जनपद में बाढ़ की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलक्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है। इनका नंबर 05842-462754, 220018, 220019 है। इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग का कंट्रोल रूम संचालित है। इसका नंबर 05842-222910, 7355703129 है।