फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उपकेंद्रों पर जवाब नहीं मिलता, अधिकारी फोन नहीं उठाते

विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के कोर ग्रुप की बैठक नगर महामंत्री अतुल गुप्ता के आवास पर हुई। इसमें बिजली की समस्या का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि बिजली की समस्या काफी गंभीर हो गई है। उपकेंद्रों पर भी सही जवाब नहीं मिलता है। अधिकारी भी फोन नहीं उठाते। फाल्ट होने पर सप्ताह भर तक बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन

तय हुआ कि बिजली समस्या का हल न निकलने पर 25 जुलाई को एसई और एक्सईएन का घेराव किया जाएगा। नगर अध्यक्ष संजीव राठौर, अतुल गुप्ता ने विचार रखे। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, धर्मपाल रैना, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सेठी, प्रांतीय युवा मंत्री लक्ष्मण प्रसाद, युवा जिला अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें