शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के अंग्रेजी विभाग (चतुर्थ सेमेस्टर ) का परिणाम जारी कर दिया गया है।
स्नातकोत्तर प्रभारी डॉ. बरखा सक्सेना ने बताया कि अंशिका सक्सेना ने 7.76 सीजीपीए (क्यूमुलेटिव ग्रेड पॉइंट एवरेज) के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान पाया है। दीपशिखा व निशा गुप्ता ने 7.61 व 7.42 सीजीपीए के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. डॉ. राकेश कुमार आजाद व उप प्राचार्य प्रो.डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बधाई दी है। संवाद
अंशिका सक्सेना। स्रोत: कॉलेज
अंशिका सक्सेना। स्रोत: कॉलेज