फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब्दुल्लागंज उपकेंद्र का एक और टीजी-टू निलंबित

Mon, 16 Sep 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज हवा और बारिश के बाद रोजा से आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट की वजह से अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की बिजली गुल होने पर कार्रवाई का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। एसई ने दूसरे टीजी-टू अमृत सक्सेना को निलंबित कर दिया है।
बृहस्पतिवार को फाल्ट आने के बाद अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई थी। शनिवार को लोगों ने उपकेंद्र के बाहर कई घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसई जेपी वर्मा ने जेई समेत छह संविदा कर्मियों को हटा दिया था। टीजी टू अमित कुमार को निलंबित कर दिया। उपकेंद्र के दूसरे टीजी-टू अमृत सक्सेना की लापरवाही सामने आने पर उन्हें भी निलंबित कर दिया है। एसई ने बताया कि अमृत सक्सेना ने बिजली गुल होने पर गैर जिम्मेदारी वाला रवैया दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मध्यांचल से आई टीम ने लिया जायजा
-रविवार को मध्यांचल से आई बिजली निगम की दो सदस्यीय टीम ने कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रीवैंप योजना के कार्याें की जानकारी भी ली। रविवार को टीम ने तिलहर में जाकर कार्य का सत्यापन किया। बंच, केबल, पोल आदि के बारे में जानकारी ली। कार्य की गुणवत्ता को भी चेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें