शाहजहांपुर। कांट पुलिस द्वारा छह जून को जेल भेजी गई टप्पेबाज महिला का एक और कारनामा सामने आया है। महिला ने कांट के ददरौल निवासी बबली का बरेली मोड़ से तारीन गाड़ीपुरा जाने के दौरान ऑटो से पर्स चोरी कर लिया था। पर्स में हजारों रुपये के जेवर थे।
बबली ने चौक कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने दस साल के छोटे भाई सुमित के साथ ऑटो में बैठी थी। तभी बगल की सीट में बैठी महिला ने अपना नाम ममता बताते हुए उससे बातचीत शुरू कर दी। उसने बबली का पर्स चोरी कर लिया और चारखंभा के पास उतर गई। पर्स में एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी अंगूठी व एक मंगलसूत्र था। कांट पुलिस द्वारा महिला की गिरफ्तारी होने की सूचना के बाद बबली थाने पहुंची। वहां से चौक कोतवाली भेजा गया जहां पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।