फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फर्जी कॉलेज चलाकर अंकपत्र देने का एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बिना मान्यता के कॉलेज चलाकर फर्जी अंकपत्र देने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

पुवायां के कमलेश शुक्ला ने 13 दिसंबर 2024 को कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लखनऊ के बीके सिंह, संतोष पाठक, श्याम शेरवानी, रामहरि यादव और मऊ के धनंजय कुमार ने धोखाधड़ी कर उनको वीके सिंह पैरामेडिकल एंड नर्सिंग काॅलेज, बरेली मोड़ शाहजहांपुर में मैनेजर के पद पर रखा था। छात्र-छात्राओं के फर्जी एडमिशन कराते हुए एक वर्ष पूरा होने पर फर्जी अंकपत्र दे दिए थे। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि बीके सिंह उर्फ बालकिशोर सिंह को 13 सितंबर 2025 और संतोष पाठक को 26 मार्च 2026 को पकड़कर चालान किया जा चुका है। बुधवार को मूलरूप से पश्चिम बंगाल के थाना सदर दार्जिलिंग के जवाहर बस्ती चोरस्ता और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 82 निवासी श्याम शेरवानी को पुवायां के राजीव चौक से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें