शाहजहांपुर। सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया की नगर कमेटी को भंग कर दिया गया है। यह कार्रवाई संस्था के जिलाध्यक्ष महबूब हुसैन इदरीसी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष नूर इदरीसी ने की है। साथ ही नई नगर कमेटी का गठन शीघ्र करने के लिए प्रदेश सचिव मोहम्मद नकी इदरीसी को नामित पर्यवेक्षक घोषित किया है। उनकी उपस्थित में गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। कार्यकारिणी का गठन के बाद कार्य शैली के आधार पऱ उसका विस्तार करने के लिए जिलाध्यक्ष अधिकृत होंगे। संवाद