फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ब्लाक पर किया प्रदर्शन

Fri, 12 Feb 2016 08:54 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर ब्लाक कार्यालय पर शुक्रवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी संघ के जिला कानूनी सलाहकार ओम जय मृत्युंजय ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों को राजकीय कर्मचारी घोषित करके उन्हें सभी मान्य वेतन एवं सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर सभी आंगनबाड़ी 14 फरवरी को जंतर मंतर दिल्ली को कूच करना है। किरन सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार से राज्य कर्मचारी का दर्जा लेकर ही रहेंगे व अपनी मांगे पूरी करके ही दम लेंगे।  ब्लाक अध्यक्ष विनीता द्विवेदी ने कहा कि 14 फरवरी को बस द्वारा जैतीपुर से दिल्ली को रवाना होंगी, जिसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका शामिल होंगी। प्रदर्शन करने वालों में मीरा, देवश्री, संजय देवी, रीता सिह, वंदना वाजपेयी, गीता देवी, कुसुम लता, सत्यवती, पुष्पा देवी,निर्मला कुमारी, सुषमा, शीला, ज्ञान प्रभा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें