फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 536 स्कूलों की 526 छात्राओं में मिली खून की कमी

Sun, 09 Jun 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय व माध्यमिक के 536 स्कूलों में पढ़ने वालीं 526 छात्राओं में खून की कमी मिली है। एक से 18 मई तक चले अभियान में इनकी जांच की गई थी।
विज्ञापन

एनेमिक छात्राओं को आयरन की गोलियां देने के साथ प्रोटीनयुक्त खाने पर जोर दिया गया। शेष छात्राओं की जांच विद्यालय खुलने पर शुरू कराई जाएगी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली एनेमिक छात्राओं की तलाश के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ने अभियान शुरू किया था। 25 टीमें लगाकर प्रत्येक स्कूल की छात्राओं की जांच की गई।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले तक 536 स्कूलों का भ्रमण कर 19,422 छात्राओं के खून की जांच की गई। इसमें 526 छात्राओं में दस ग्राम हीमोग्लोबिन मिला है। कार्यक्रम प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि छात्राओं को आयरन, फोलिक एसिड की गोलियां देने के साथ हरी सब्जियों वाला खाना खाने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि सात ग्राम हीमोग्लोबिन होने पर अधिक खतरा रहता है। ऐसी कोई भी छात्रा टीम को नहीं मिली है।
विज्ञापन


स्कूल बंद होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच का कार्य बंद कर दिया है। स्कूल खुलने के बाद टीमों को फिर से सक्रिय कर दिया जाएगा।
डॉ. आरके गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें