फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य के मानकों और गुणवत्ता की होगी जांच

Sat, 23 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
निर्माण कार्य के मानकों और गुणवत्ता की होगी जांच
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के विकास और निर्माण योजनाओं से संबंधित कामों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों के लक्ष्य नियत समय सीमा में पूरे करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्माण स्थलों का समय-समय पर दौरा करते रहें। डीएम अनंद ने कहा कि जिले में अब तक हुए सभी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करके उनके मानक एवं गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इसलिए सभी कार्यदायी संस्थाएं माहवार कराए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा बनाकर प्रस्तुत करें और उसी के अनुरूप तय समय सीमा में सारे काम कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ठेेकेदारों को तंग नहीं करने का निर्देश देते हुए कहा कि दबंग्रइ दिखाकर धनराशि का भुगतान पाने की चेष्टा करने वाले ठेकेदारों पर कानूनी कार्रवाई करके उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। डीएम ने पैकफेड से निर्माणाधीन जलालाबाद के पालीटेक्निक, स्कूल, अस्पताल, तिलहर के सहकारी संधा भवन और सी एंड डीएस द्वारा बनाए जा रहे आईट्रीआइ, आंगनबाड़ी केंद्र, इंटर कालेज व कब्रिस्तानों की चहारदीवारी आदि की प्रगति समीक्षा करते हुए कहा कि यदि किसी विभाग के पास धनराशि खत्म हो गई हो तो संबंधित अधिकारी विभाग से पैरवी करके अतिरिक्त धनराशि आहरित कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पुलकित खरे सहित अन्य विभागों के अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें