फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर हादसे में घायल हुए गांव सैंजना निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महंगेलाल की शनिवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

वह गत दो नवंबर को घर से बरेली हाईवे के खाईखेड़ा चौराहे की बाजार से सामान खरीदने साइकिल से जा रहे थे। गांव के मोड़ से थोड़ा आगे पहुंचे कि इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन की उनकी साइकिल में टक्कर लग गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक के कोई बेटा नहीं है। घर में पत्नी हैं और तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। वह मजदूरी करके अपने घर का खर्च चलाते थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें