जैतीपुर। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज प्राथमिकी के मामले में आरोपी गांव पलिया पट्टी निवासी अमित को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 25 दिसंबर को नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पडैनिया पुलिया के पास वाहन का इंतजार कर रहे अमित को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। संवाद