फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नहीं मिली राशि, अब कैसे किया जाए फलों का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों में संचालित फल वितरण योजना की धनराशि का छह महीना बीतने के बाद जाने के बाद भी भुगतान नहीं हो सका है। प्रधानाध्यापकों से कन्वर्जन कास्ट से फल वितरण करने के निर्देश दिए हैं। रुपये नहीं मिलने के चलते शिक्षक फल का वितरण करने से हिचकिचा रहे हैं। ऐसे में योजना पर ग्रहण लग रहा है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद से 1808 प्राथमिक स्कूलों समेत करीब 2700 विद्यालयों का संचालन किया जाता है। इसके अतिरिक्त 69 सहायता प्राप्त स्कूल भी हैं। जिले के परिषदीय विद्यालयों में चार लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं।
शासन ने प्रत्येक बच्चे को हर सोमवार को मौसमी फल दिए जाने का निर्देश हैं। इस वर्ष छह माह से शिक्षकों को फलों के रुपये नहीं दिए गए हैं। फल योजना की धनराशि नहीं आने के कारण शिक्षक पसोपेश में हैं। कई बार शिक्षक संगठनों ने मुद्दे को उठाया तो कन्वर्जन कास्ट से फल वितरण के निर्देश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन

इसे लेकर अधिकतर शिक्षक तैयार नहीं हैं। पहले से कन्वर्जन कास्ट पूरी नहीं होने के चलते फलों का वितरण नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में तमाम स्कूलों में फलों का वितरण नहीं हो पा रहा है।
-
शिक्षकों से मांगी गई थी सूचना
फल वितरण के लिए विभाग को रुपया प्राप्त हो गया है। हालांकि, शिक्षकों ने विभाग द्वारा मांगी सूचना उपलब्ध नहीं कराई, जिसके चलते उनके खातों में रुपया ट्रांसफर नहीं हो सका है।
विज्ञापन

-
फल वितरण के शिक्षकों को निर्देश दिए गए थे। योजना के तहत धनराशि प्राप्त हो गई है। जल्द ही खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें