फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एंबुलेंस कर्मचारी समस्याओं को लेकर मुखर

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग एबुलेंस कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अनुराग दुबे को दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि कंपनी को मरीजों की सेवाओं से मतलब न रखकर केस संख्या से मतलब हैं। ऐसे में रोजाना व्हाट्सएप ग्रुप पर कर्मचारियों को टारगेट दिया जाता है। उन्होंने मांग की कि ईएसआई, पीएफ का पैसा हर माह समय से व निष्पक्ष तरीके से जमा किया जाए, कर्मचारियों से नियमानुसार आठ घंटे की ड्यूटी ली जाए, ओवरटाइम करवाने की एवज में भुगतान कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सिकंदर खां, असलम, खालिद, जीशान खां, सुधीर सिंह, राकेश कुमार, माजिद खां आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें