फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक दिन बाद शनिवार को आई अमरनाथ एक्सप्रेस

Sun, 05 May 2024 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन का असर ट्रेनों के संचालन पर अब भी जारी है। पिछले कई दिनों से ट्रेनें स्टेशन पर देर से आ रहीं हैं। शनिवार को भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 15097 जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस का निर्धारित समय शुक्रवार रात 10:20 बजे था, जोकि 21 घंटे 48 मिनट की देरी से शनिवार रात 8:08 बजे आ सकी। 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 13 घंटा 25 मिनट लेट रही। इसका शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आने का निर्धारित समय सुबह 6:49 बजे है, लेकिन रात 8:38 बजे आई।

यही हाल दूसरी ट्रेनों का भी रहा। इनमें 13152 कोलकाता एक्सप्रेस 8 घंटा 46 मिनट, 15654 गोवाहटी अमरनाथ एक्सप्रेस 12 घंटे दो मिनट, 04003 न्यू दिल्ली स्पेशल फेयर समर स्पेशल छह घंटा 14 मिनट, 15002 मुजफ्फरनगर राप्ती गंगा एक्सप्रेस तीन घंटे 17 मिनट की देरी से आ सकी।
विज्ञापन


इनके अलावा भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों तक लेट रहीं। इनमें लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनें अधिक थीं। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि ट्रेनों का संचालन किसान आंदोलन की वजह से ही प्रभावित है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें