पुवायां के गांव अगौना बुजुर्ग के संविलियन विद्यालय में अमर उजाला की खबरें सुनते बच्चे। संवाद
पुवायां। सरकार ने परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए समाचार पत्रों का पठन-पाठन अनिवार्य कर दिया है। आदेश के चलते गांव अगौना बुजुर्ग के संविलियन विद्यालय में शिक्षक महेंद्र प्रसाद ने अमर उजाला समाचार पत्र मंगवाकर बच्चों को अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया और अखबार की प्रमुख खबरें बच्चों को पढ़कर सुनाईं। शिक्षक ने नियमित अखबार पढ़ने के लाभ बताते हुए कहा कि इससे बौद्धिक विकास होने के साथ ही सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है। संवाद