फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जुर्माना लगाने के साथ दो बार समय भी बढ़ाया... फिर भी काम अधूरा

Mon, 10 Jun 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य सेक्टर कार्यक्रम के तहत शहर में 186 किमी सीवर लाइन बिछाए जाने का काम चार साल बाद भी अधूरा है। दो बार समय सीमा बढ़ाने और जुर्माना लगाए जाने के बाद भी आठ किमी लाइन बिछना व 35 हजार में सात हजार कनेक्शन देने अब भी बाकी हैं। इसी माह कार्य पूरा होने का फिर दावा है, लेकिन गति देखकर ऐसा संभव नहीं लग रहा।
विज्ञापन

377 करोड़ की लागत से सीवर लाइन का काम वर्ष 2021 में शुरू हुआ था, जो जून 2023 तक पूरा होना था। इसमें विफल रहने पर कार्यदायी संस्था टेक्नोक्राॅफ्ट को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया, फिर भी काम पूरा नहीं हुआ तो दो करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। मार्च 2024 तक समयसीमा बढ़ाई गई। इसके बाद फिर जून तक का समय दिया गया, लेकिन काम अब भी जारी है।
लोकसभा चुनाव व ददरौल विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिर शहर में मुख्य सड़कों और गलियों की खोदाई शुरू कर दी गई, जिसका दंश शहरवासियों को झेलना पड़ रहा है। जल निगम के अधिकारियों का दावा है कि 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 15 प्रतशित को निपटाने का प्रयास जारी है। पहले चरण में जहां 35 हजार वार्डों में काम होना है। इसके पूरा होने से पहले ही दूसरे चरण में 25 वार्डों में सीवर लाइन बिछाने की तैयारी होने लगी है। इनमें लालपुर, बीबीजई, हद्दफ, लोधीपुर आदि वार्ड शामिल होंगे।
विज्ञापन


-


खोदाई के बाद छोड़ी सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल
कटिया टोला में आर्य महिला इंटर कॉलेज वाली रोड पर जेसीबी से खोदाई कर सीवर लाइन बिछाने का काम किया गया था। इससे न सिर्फ मोहल्ले वालों का आना-जाना मुश्किल हो गया था, बल्कि बहादुरगंज सब्जी मंडी व सदर बाजार जाने के लिए इधर से गुजरने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। इसी तरह से बहादुरगंज में चूड़ी वाली गली और उसके सामने कटिया टोला मार्ग से लाल इमली चौराहा की ओर निकलने वाली गली में भी सीवर लाइन डाली गई थी। यहां पर भी मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। कचहरी से गोविंदगंज को जाने वाले मार्ग पर बजाज एजेंसी के पास से सेठ इन्कलेव कॉलोनी होते हुए ओवरब्रिज तक मुख्य सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया। यहां पर पड़ी मिट्टी धूल बनकर उड़ने से राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भी चलने में दिक्कत होती रही। जबकि जिला पंचायत कार्यालय से जीआईसी रोड पर सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए सड़क खोदी जा रही है।

सीवर लाइन बिछाने का काम आठ प्रतिशत ही बचा है, जहां पर सीवर लाइन नहीं बिछ पाई है वहां पर काम तेजी से करवाया जा रहा है। जून में कार्य पूरा करने का प्रयास है। इसके बाद दूसरे चरण में 25 वार्डों में काम करवाया जाना है। - विनय शाक्य, अभियंता, जल निगम, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें