फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पतझड़ में गाजर घास के फूल के कण बढ़ा रहे एलर्जी के मरीज

Thu, 22 Feb 2024 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम में बदलाव होने के साथ ही तेज हवा के साथ पतझड़ शुरू हो गया है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में गाजर घास के फूल के कण मुसीबत बन गए हैं। इनके कारण एलर्जी के रोगी बढ़ गए हैं। इसके अतिरिक्त खुजली, लाल चकत्तों के मरीज भी आ रहे हैं। डॉक्टर उन्हें दवा देने के साथ ही बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते त्वचा के रोगी के एलर्जी के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। एलर्जी के चलते बार-बार छींक आने, खुजली, लाल चकत्ते की समस्या लेकर मरीज आ रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में 250 में करीब 50 से 60 मरीज एलर्जी के आ रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ ऊषा चंद्रा ने बताया कि गाजर घास के फूल के कण हवा में अधिक मात्रा में नाक के जरिये शरीर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। इसके चलते छींक आने के साथ खुजली होने की समस्या आ रही है।
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी-
-शरीर को ढककर चले, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने।
-कॉटन के कपड़ों का अधिक प्रयोग करें।
-कपड़े धुलने के बाद खुले में नहीं सुखाएं।
-एलर्जी या खुजली होने पर डॉक्टर की सलाह से दवा लें।
डॉ.ऊषा चंद्रा, त्वचा रोग विशेषज्ञ-राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें