फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप, किसानों ने थाना गेट पर दिया धरना

Sun, 29 Sep 2024 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कांट में थाने के सामने धरने पर बैठे किसानों से वार्ता करते इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह। संवाद
विज्ञापन
कांट। थाने पर सुनवाई करने के बजाय किसान से अभद्रता करने का आरोप लगाकर भाकियू ने गेट पर धरना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर ने आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानु ) के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को थाना गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ग्राम कुरसेली के राजेश सिंह के बेटे अपने खेतों में फसल की रखवाली कर रहे थे। छुट्टा जानवरों को खेत से भगाने पर ई-रिक्शा से टकरा गए। ई-रिक्शा पलटने से चालक को चोट आ गई। एक माह बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस राजेश पर दबाव बनाने लगी। वह कार्यकर्ता के साथ थाने गए तो इंस्पेक्टर ने उनके सामने किसान से अभद्रता की।
विज्ञापन

पुलिस की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच इंस्पेक्टर ने पहुंचकर किसानों से वार्ता कर धरना समाप्त कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोप निराधार हैं। फरियादियों की समस्याओं को प्रमुखता से सुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें