जलालाबाद। एक गांव की विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। थाने में दी तहरीर में बताया है कि शनिवार शाम वह घर में अकेली थी। आरोप है कि उसके जेठ घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत करने पर सास और जेठानी ने उसके साथ मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति के जेठानी के साथ अवैध संबंध है। घरवालों ने काम करने के नाम पर उसके जेवर भी गिरवी रख दिए हैं। ससुराल पक्ष के लोग मामूली बात पर भी उसके साथ आये दिन मारपीट करते हैं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद