फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्स पर रुपये मांगने का आरोप, हंगामा-जाम

Thu, 25 May 2023 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में हंगामा करते जनता की आवाज के पदाधिकारी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में बुधवार को सामाजिक संगठन जनता की आवाज के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल गेट पर धरना दिया। किसी अधिकारी के ज्ञापन लेने न आने पर अस्पताल गेट के बाहर जाम लगाकर विरोध जताया। इस बीच मेल सर्जिकल वार्ड में नर्सों के मरीजों से रुपये मांगने की शिकायत मिलने पर वार्ड में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर करीब एक बजे तक कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया तो राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में जाम लगा दिया। कुछ देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की गई।
इसके बाद संजीव समेत तमाम कार्यकर्ता मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज का हाल पूछने पहुंचे तो तमाम मरीजों ने नर्सों की पोल खोल दी। मरीजों के अनुसार, नर्सें रुपये मांगती हैं। मरीजों की महिला तीमारदारों से कहती है कि मेकअप कर और बड़े झुमके पहनकर आती हो, लेकिन हमें देने के लिए रुपये नहीं है। यह सुनकर पदाधिकारी भड़क गए। उन्होंने मेल सर्जिकल वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। ड्यूटी पर कार्यरत स्टाफ से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

हंगामे के बाद सभी सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार से मिले। उनसे बाहर की दवा लिखने, ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से रुपये मांगने आदि के मामलों में कार्रवाई करने को कहा। सीएमएस ने उनके मांग पत्र को डीएम को भेजने का आश्वासन दिया। धरना देने वालों में महिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता, प्रियंका, मिंटू, इस्तेखार अहमद, मोहम्मद अहसान, बबलू, मोहम्मद नबी, संजू, विजय, विमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें