फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तालाब में मानक से अधिक खोदाई कर मिट्टी निकालने का आरोप

Tue, 27 Feb 2024 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुदाई के बाद मौके पर खड़े ग्रामीण। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
जलालाबाद। मदनापुर ब्लाॅक के गांव झरहरहरीपुर के ग्रामीणों ने गंगा एक्सप्रेस-वे के ठेकेदार द्वारा तालाब में मानक से अधिक मिट्टी खोद लेने का आरोप लगाया है। इस मामले में ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र डीएम को भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि उनके गांव से बमुश्किल 25 मीटर दूर तालाब है। इसमें इन दिनों पानी नहीं है। उनके गांव के निकट निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के ठेकेदार उस तालाब से मिट्टी की खोदाई कर रहे हैं। बताया कि तालाब करीब 10-12 फीट की गहराई वाला पहले से है। आरोप है कि ठेकेदार इतनी ही गहराई की मिट्टी उसमें से और निकाल रहे हैं। मानक के अनुरूप उन्हें तीन से चार फीट गहराई तक ही मिट्टी निकालनी चाहिए थी। ग्रामीणों के अनुसार अत्यधिक गहरा हो जाने से यह तालाब बरसात में पानी भरने के दौरान गांव के बच्चों व मवेशियों के लिए खतरनाक हो जाएगा। ग्रामीणों ने खुदाई पर तत्काल रोक लगवाने तथा मामले की जांच करवाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पत्र में मदनलाल दीक्षित, सुरेंद्र शर्मा, रामलखन, ब्रजमोहन, अवनीश पाठक, रोहित, रमेश, सुनील कुमार, हाकिम आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें