फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रधानाध्यापक की बहाली के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

Mon, 06 May 2024 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानाध्यापक की मूल विद्यालय में बहाली के लिए बीएसए कार्यालय के स्टेनों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन


यूटा के जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार ने बताया कि ब्लॉक तिलहर के कंपोजिट विद्यालय डभौरा का 12 दिसंबर 2023 को खंड शिक्षा अधिकारी तिलहर ने निरीक्षण कर बीएसए को आख्या सौंपी थी। बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया और खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सुरेंद्र कुमार मौर्य को जांच सौंपी गई।

नौ जनवरी 2024 को जांच अधिकारी ने निलंबित इंचार्ज प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र दिया। 11 जनवरी को इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने स्पष्टीकरण सौंप दिया। जांच अधिकारी ने विद्यालय का परीक्षण कर आख्या आठ फरवरी को बीएसए को सौंपकर उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर सवेतन बहाल करने की संस्तुति की, लेकिन नियमों की अनदेखी कर इंचार्ज प्रधानाध्यापक की वेतन वृद्धि रोकने के साथ ही मूल विद्यालय की जगह दूरस्थ उच्च प्राथमिक विद्यालय पकड़िया में पदस्थापित कर बहाल किया गया है। बताया जा रहा है कि स्टेनो उनसे 60 हजार रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए रणवीर सिंह ने आरोपों को लेकर जानकारी न होने की बात कही है। उनका कहना है कि उनके पास कोई शिकायत आएगी तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें