बैंकिंग सेक्टर से अधिकाधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए इलाहाबाद बैंक की गोविंद गंज स्थित शाखा में मुख्य प्रबंधक दीपक कुमार ने शनिवार को महिला शक्ति योजना लांच की। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक ने कई महिलाओं को विशेष योजना की पासबुकें जारी करने के साथ उसकी विशेषताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति योजना के तहत महिलाओं को रियायती दर पर लॉकर, निशुल्क धान प्रेषण, निशुल्क डीमैट खाता, शून्य प्रोसेसिंग शुल्क पर गृह ऋण/वाहन ऋण, चौपहिया व दुपहिया वाहनों के ऋण पर न्यूनतम मार्जिन, गृह ऋण/शिक्षा ऋण/एमएसएमई ऋण की ब्याज दरों मेें छूट, वेतनभोगी महिलाओं के लिए ओवरड्रॉफ्ट सुविधा, रियायती प्रीमियम पर स्वास्थ्य बीमा कवरेज आदि सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।