शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत पुनरीक्षण कार्य में लगे जनपदस्तरीय अधिकारियों और सुपरवाइजरों के साथ बैठक हुई। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि 30 नवंबर रविवार को भी सभी प्राइमरी विद्यालय खुलेंगे। विद्यालयों में बच्चों की छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही सभी कार्यालय भी खुलेंगे। 30 नवंबर की रात तक सभी का शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करा लिया जाए। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद