शाहजहांपुर। नागरिकों की सुविधा के लिए शर्मा जी का डेरा, चौक रोड, चारखंभा के निकट आधार सेवा केंद्र संचालित किया जा रहा है। केंद्र पर नए आधार का नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ई-मेल में संशोधन के साथ फोटो, फिंगरप्रिंट व आइरिस अपडेट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा डॉक्यूमेंट अपडेट, ई-आधार डाउनलोड और आधार प्रिंट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। केंद्र सातों दिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेगा। नोडल अधिकारी एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने बताया कि आधार संबंधी समस्याओं के लिए लोगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। संवाद